नानपारा। अगैया स्थित एसएसबी 59वीं वाहिनी में तैनात एक जवान की मंगलवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार को मुख्यालय स्थित उनके आवास में हालत बिगड़ने पर एसएसबी जवान उन्हें लेकर सीएचसी नानपारा पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
59 वीं वाहिनी में तैनात एसएसबी जवान दानेश्वर डी पाटिल (43) की तबीयत मंगलवार की शाम अचानक बिगड़ गई। उल्टी व पेट दर्द की शिकायत होने पर एसएसबी जवान उन्हें लेकर सीएचसी नानपारा पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पाटिल एसएसबी परिसर स्थित आवास में पत्नी रेखा बाई गुलाब, 14 वर्षीय बेटी आराध्या व बेटे रुद्रा के साथ रहते थे। एएसआई संतोष कुमार ने बताया कि मृतक जवान पट्रोडे, जिला जलगांव, महाराष्ट्र के निवासी थे। डिप्टी कमांडेंट विजय कसवा ने बताया कि हार्ट अटैक की आशंका है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा।