फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी जवान की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
मृत एसएसबी जवान की फाइल फोटो। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। एक महीने की छुट्टी के बाद पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग से लौट रहा एसएसबी 42वीं वाहिनी का एक जवान शुक्रवार शाम नानपारा-बहराइच मार्ग पर अचेतावस्था में पड़ा मिला। जवान को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद साथी जवान उसका शव लेकर पश्चिम बंगाल रवाना हो गए हैं। वहीं, जहरखुरानी से जवान की मौत होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग निवासी प्रकाश बेमटा (33) पुत्र इग्नेस डेमटा नानपारा तहसील के अगैया स्थित एसएसबी के 42वीं बटालियन में तैनात था। वाहिनी के कमांडेंट प्रवीण कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम चार बजे रामगांव पुलिस चौकी से फोन आया कि एसएसबी जवान प्रकाश बेमटा नानपारा-बहराइच मार्ग पर निजी बस स्टैंड के पास अचेत अवस्था में पड़ा है।
स्थानीय लोगों की मदद से प्रकाश को मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान शाम 5.15 बजे उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को उसका पोस्टमार्टम हुआ। कमांडेंट ने बताया कि बटालियन के साथी जवानों से प्रकाश का शव पश्चिम बंगाल स्थित उसके पैतृक घर भेजा गया है। प्रकाश का अभी विवाह नहीं हुआ था।
विज्ञापन

कमांडेंट प्रवीण कुमार ने बताया कि एसएसबी जवान प्रकाश एक माह की छुट्टी लेकर पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग स्थित अपने घर गया था। दो फरवरी को उसे मुख्यालय लौटकर ड्यूटी ज्वाइन करनी थी। इसके लिए वह लखनऊ से रोडवेज बस द्वारा बहराइच पहुंचा। ऐसे में आशंका है कि कहीं वह रास्ते में जहरखुरानी का शिकार तो नहीं हो गया। कमांडेंट का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें