फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: मानव में देवत्व का उदय करता है गायत्री परिवार

Sun, 19 Feb 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। इकौना के गायत्री माता मंदिर में शनिवार से दो दिवसीय पूजा व दीप यज्ञ की शुरुआत हुई। रविवार को मझौवा से आए कथा व्यास ने गायत्री परिवार का उद्देश्य बताया।
विज्ञापन

कथा व्यास पंडित द्वारिका नाथ मिश्र ने कहा कि गायत्री परिवार का उद्देश्य मानव में देवत्व का उदय करना है। गायत्री मंत्र सद्बुद्धि दाता व सिद्ध साधना कर किसी वर्ग विशेष व जाति विशेष को ध्यान में ना रखकर संपूर्ण मानव जाति और पृथ्वी के उद्धार के लिए समर्पित है। अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य व माता भगवती देवी शर्मा ने कहा कि सभी के हित में होने वाले हर कार्य को यज्ञ कहा जाता है।

मुख्य अतिथि जिला आपूर्ति अधिकारी दीपक वाष्र्णेय ने कहा कि आचार्य ने केवल एक धार्मिक संगठन नहीं बनाया बल्कि समाज व राष्ट्र के हर वर्ग के मानव को व धरती के हर जीव को ध्यान में रखकर युग निर्माण की योजना बनाई। गायत्री परिवार युवा जागरण, नारी जागरण, धार्मिक कुरीति उन्मूलन, बाल शिक्षा, नारी शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, कुरीति उन्मूलन व नशा मुक्ति जैसे कार्य कर समाज को सही दिशा देने के कार्य करने वाला परिवार है। इस मौके पर यज्ञशाला प्रभारी राधेश्याम कसौधन, संरक्षक सत्य वर्धन गोयल, साक्षी कसौधन सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें