फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ मेले में स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी

Sun, 29 May 2016 09:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दरगाह शरीफ के जेठ मेले को देखते हुए रेलवे ने मेला स्पेशल ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दे दी है। इसके अलावा सभी ट्रेनों में दो-दो कोच भी बढ़ा दिए गए हैं। रेलवे की नई व्यवस्था 28 जून तक प्रभावी रहेगी। 
विज्ञापन


दरगाह शरीफ मेले के मद्देनजर रेलवे ने मेला स्पेशल ट्रेन व कोच बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा था। बहराइच रेलवे स्टेशन के अधीक्षक पीके सिन्हा ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे ने मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

मेला स्पेशल ट्रेन 10.30 बजे गोंडा जंक्शन से बहराइच रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होगी। जो रात 12 बजे बहराइच पहुंचेगी। चार घंटे बाद फिर सुबह ट्रेन गोंडा के लिए रवाना हो जाएगी। इसके अलावा सभी नौ जोड़ी ट्रेनों में दो-दो कोच बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर जायरीनों की भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर दी गई हैं। एक अतिरिक्त टिकट खिड़की सोमवार सुबह से खोल दी जाएगी। टिकट परिसर में भी साफ सफाई की व्यवस्था करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें