फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पहली बार गोरखपुर से चलकर बहराइच पहुंची स्पेशल ट्रेन

Mon, 10 Jul 2023 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। गोरखपुर से बहराइच तक नई स्पेशल ट्रेन चलने से जिले वासियों में खुशी है। सोमवार को पहली बार गोरखपुर से चलकर ट्रेन बहराइच पहुंची। यहां ट्रेन को दोपहर 1:10 बजे पहुंचना था लेकिन 1 घंटे 35 मिनट विलंब से 2:45 बजे पहुंची।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से जिलेवासियों को सौगात दी गई है। गोरखपुर से बहराइच और बहराइच से गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन 10 जुलाई से शुरू हो गया है। इसकी जानकारी होते ही जिलेवासियों में खुशी है। गोरखपुर से ट्रेन नम्बर 05131 सुबह 5:40 पर रवाना हुई जो सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, गोंडा होते हुए दोपहर 2:45 बजे बहराइच पहुंची।
पयागपुर रेलवे स्टेशन पर पायलट व गार्ड का स्वागत
पयागपुर (बहराइच)। गोरखपुर से नई ट्रेन पयागपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने गार्ड और चालक का स्वागत किया। यहां ट्रेन अपने निर्धारित समय 12.24 से लगभग डेढ़ घंटे लेट स्टेशन पहुंची। यहां व्यापार मंडल अध्यक्ष एसजे मिश्रा, उपाध्यक्ष विष्णु मित्तल, कोषाध्यक्ष विनोद चौरसिया की अगुआई में व्यापारियों ने भारत माता की जय के नारे लगाते हुए ट्रेन के लोको पायलट पंकज श्रीवास्तव, सहायक सूरज कुमार गार्ड स्वामी प्रसाद को माला पहनाया और सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया।
विज्ञापन

ओम प्रकाश मिश्र, सभासद प्रदीप उर्फ पिंटू सिंह ने सभी को लड्डू खिलाते हुए प्रसन्नता जताई। साथ ही लखनऊ रूट के लिए एक और ट्रेन चलाने की मांग की। सामाजिक कार्यकर्ता आनन्द मिश्र ने कहा कि काफी दिनों से लंबी दूरी की ट्रेन चलाने की मांग आज पूरी हो गई। हालांकि उन्होंने बहराइच से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन चलाने की मांग की। इस दौरान कृष्णचंद शुक्ला, चेतन माहेश्वरी, कांबली गुप्ता, राहुल कुमार, विजय कुमार रामदीन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें