फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: विशेष सचिव को पीएचसी में नहीं मिलीं 25 दवाएं

विज्ञापन
रमवापुर पीएचसी  का निरीक्षण करतीं राज्य कर की विशेष सचिव निधि श्रीवास्तव।
विज्ञापन
बहराइच। राज्य कर की विशेष सचिव निधि श्रीवास्तव ने सोमवार को आकांक्षी ब्लॉक हुजूरपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रमवापुर और ग्राम पंचायत सिंहपुर पहुंचकर स्वास्थ्य, शिक्षा व विकास योजनाओं की स्थिति देखी। पीएचसी में मरीजों व तीमारदारों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। ड्रग लिस्ट में दर्ज 195 दवाओं में 170 उपलब्ध मिलीं, जबकि 25 दवाएं नहीं मिलीं। उन्होंने दवाओं का भौतिक सत्यापन करने के साथ ऑनलाइन मांग पत्र भी देखा।
विज्ञापन

डायग्नोस्टिक सेंटर में जांच व्यवस्था संतोषजनक मिली। प्रसव कक्ष में सीलन मिलने पर उसे जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए। क्षय रोग कक्ष में बलगम जांच और चिन्हित मरीजों को घर पर दवा पहुंचाने की व्यवस्था भी देखी। एंबुलेंस संचालन की जानकारी लेकर उसका विवरण अस्पताल की दीवार पर प्रमुखता से अंकित कराने को कहा।
सिंहपुर में प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। पोषण ट्रैकर के अनुसार बच्चों का वजन जांचा और गर्भवती, धात्री महिलाओं व बच्चों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। दो बच्चों का अन्नप्राशन और दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई। इसके बाद आवास, शौचालय, पंचायत भवन और पेयजल परियोजना का निरीक्षण किया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से उत्पादों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें