फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव को सफाई का रखें विशेष ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। अगर आपके मन में यह भ्रम है कि सर्दी व जुखाम होने पर कोरोना वायरस हो गया है तो अब आप इस वहम को दूर कर दीजिए। अगर ऐसा आए हुए किसी विदेशी लोगों को हुआ है तो उसमें ऐसे लक्षण मिलने के उम्मीद है। बदल रहे मौसम मेें सर्दी व जुखाम कोरोना वायरस के लक्षण नहीं हैं। कोरोना वायरस से बचाव का बेहतर तरीका खुद की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखना ही है। फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण से ही नहीं, बल्कि अफवाहों से भी दूर रहें। विदेश से आने वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. पारितोष मिश्रा ने कहा कि इस दौरान भीड़ में जाने से बचें। अनावश्यक किसी से न मिलें। एक-दूसरे से दूरी बनाकर ही बातचीत करें। जहां तक हो सके, वहां तक घर से काम निपटाएं। दिन में कई बार साबुन से हाथ धुलें। छींकते समय रुमाल का प्रयोग करें। गर्म पानी पिएं। हाथ मिलाने की जगह नमस्ते करके काम चलाएं। ऐसा करने से कोरोना से बचा जा सकता है।
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने कहा कि बाजार से ब्लीचिंग पाउडर खरीद लें। आधी बाल्टी पानी में दो से तीन चम्मच ब्लीचिंग पाउडर डालकर घोल बना लें। उसके बाद इसी घोल से पूरे घर की सफाई करें। यह दवा बहुत ही लाभदायक है। घर के दरवाजे में लगे हैंडल व सीढ़ियों की रेलिंग को छूने के बाद हाथ को सेनेटाइजर व साबुन से जरूर धुलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें