फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक की हत्या से बिफरे सपा कार्यकर्ता, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बहराइच के कलेक्ट्रेट में सोमवार को नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। लखीमपुर जिले में हुई पूर्व विधायक की हत्या को लेकर जिले के सपाइयों में आक्रोश है। इस मामले में सोमवार को गुस्साए सपा कार्यकर्ताओं ने महसी के पूर्व विधायक की अगुवाई में प्रदर्शन कर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पूर्व विधायकों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान महसी के पूर्व विधायक केके ओझा ने कहा कि लखीमपुर जिले के निघासन के पूर्व विधायक निवेंद्र मिश्रा की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने एलान किया था कि प्रदेश के अपराधी या तो जेल में होंगे या प्रदेश से बाहर। लेकिन अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उत्तर प्रदेश अपराधियों की शरण स्थली बन चुका है। प्रदेश के पूर्व विधायक व आम जनमानस अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगा है। प्रदेश में अपराधियों व अपराध पर अंकुश लगाने के बजाए प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रदेश को अपराध मुक्त प्रदेश बताकर अपनी पीठ थपथपा कर जनता को गुमराह करने में लगे हुए हैं। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सपा सरकार में विकास के कार्य हुए हैं। उसके बाद भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश के विकास का पहिया थम सा गया है।
पूर्व विधायक ने कहा कि अगर प्रदेश के मुख्यमंत्री पूर्व विधायकों व आमजनमानस को सुरक्षा की गारंटी नही दे सकते हैं, तो नैतिकता के आधार पर उनको इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर यूपी के पूर्व विधायकों को सुरक्षा मुहैया कराने, प्रदेश के आम नागरिकों को सुरक्षा की गारंटी दिलाने की मांग की है। इस मौके पर शिवा सिंह, चौधरी वीरेंद्र, नंदेश्वरनंद यादव, नीरज शुक्ला, महबूब अली, विकास अवस्थी, मोबिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें