फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी सपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सपा पदाधिकारियों ने शासन के इशारे पर फर्जी मुकदमे दर्ज करने का आरोप पुलिस पर लगाया है। मामले में सभी ने उत्पीड़न के खिलाफ आर-पार लड़ाई लड़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

इस बाबत हुई बैठक में महसी विधानसभा के पूर्व विधायक केके ओझा ने बताया कि प्रदेश में पूरी तरह जंगलराज कायम है। पेट्रोल डीजल के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि से महंगाई चरम पर है। अल्पसंख्यकों समेत जाति विशेष के लोगों की साजिश के तहत हत्याएं हो रही है। इसके विरोध में जब-जब सपा कार्यकर्ताओं ने आवाज उठाई, तब हर बार उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शासन के इस कार्य से समाजवादी सिपाही डरने वाले नहीं हैं। सभी उत्पीड़न के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने मन बना चुके हैं।
छात्रसभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव ने कहा कि सपा कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिग को ध्यान में रखते हुये प्रदेश में फैले जंगलराज के खिलाफ आवाज उठाते हैं, तो उनके खिलाफ सभी नियमों कानूनों का ताक पर रखते हुये फर्जी मुकदमे लिख दिये जाते हैं। शासन व प्रशासन की दोहरी मानसिकता अब नहीं चलने वाली है। सपा कार्यकर्ता प्रशासन की दोहरी मानसिकता के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आर पार की लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें