फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पेपर लीक और महंगाई के विरोध में सपा का प्रदर्शन

विज्ञापन
बहराइच के कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
बहराइच। नीट पेपर लीक, पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों और स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं के कथित शोषण के विरोध में सोमवार को सपा लोहिया वाहिनी ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपकर महंगाई पर अंकुश लगाने और व्यवस्था में सुधार की मांग की। जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ता सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। धरने के दौरान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संतोष वर्मा, माेबीन खान, मयंक मिश्रा, अमरदीप, राजितराम, बलबीर वर्मा, अज्जू बाजपेई, उमेश गौतम, महबूब अली, धनीराम यादव, रितेश यादव, प्रेमसागर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें