फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नीलगाय से टकराई सपा विधायक इंद्राणी वर्मा की कार, सभी लोग सुरक्षित; लखनऊ जाते समय बहराइच में हुआ हादसा

Sun, 02 Aug 2026 12:12 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में सपा विधायक इंद्राणी वर्मा की कार नीलगाय से टकरा गई। गनीमत रही कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। लखनऊ जाते समय रास्ते में यह हादसा हुआ। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सपा विधायक इंद्राणी वर्मा, क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच में रविवार सुबह सपा विधायक इंद्राणी वर्मा की कार नीलगाय से टकरा गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि विधायक समेत वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे। कुछ लोगों को हल्की चोटें आने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


हादसा कैसरगंज क्षेत्र में बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर हुआ। श्रावस्ती के भिनगा विधानसभा सीट से सपा विधायक इंद्राणी वर्मा सुबह कार से लखनऊ जा रही थीं। रास्ते में अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई। चालक के वाहन नियंत्रित करने से पहले कार नीलगाय से टकरा गई। हालांकि वाहन की गति अधिक न होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।

सूचना पर एक निजी स्कूल के प्रबंधक मशकूर हबीब ने विधायक के लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था कराई। इसके बाद वह अन्य लोगों के साथ लखनऊ के लिए रवाना हो गईं। विधायक इंद्राणी वर्मा ने बताया कि सड़क पर अचानक नीलगाय आने से वाहन टकरा गया था। सभी लोग सुरक्षित हैं। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें