फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सपाईयों ने श्रद्धा के साथ मनाई जनेश्वर मिश्र की जयंती

Thu, 06 Aug 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
सपा कार्यालय पर जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाते पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
विज्ञापन
बहराइच। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में बुधवार को छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने व संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफर उल्लाह खान ने किया। जिलाध्यक्ष ने जनेश्वर मिश्र के सादगीपूर्ण जीवन, समाजवादी विचारधारा के प्रति समर्पण और लोकतांत्रिक मूल्यों में उनके योगदान को याद करते हुए कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष रामजी यादव ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर शैलेश सिंह शैलू, नंदेश्वर नंद यादव, मनु देवी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें