मनोरंजन अधिकारी एसपी सिंह की अगुवाई में नायब तहसीलदार नारायन सिंह ने रविवार शाम तीन बजे चित्रशाला टाकीज सील करने की कार्रवाई की। उक्त कार्रवाई के चलते टाकीज में दोपहर का शो ही चल सका।
एसडीएम बच्चे लाल ने बताया कि मनोरंजन कर विभाग के करीब 20 लाख रुपये उक्त टाकीज पर बकाया था। इसी के चलते कार्रवाई की गई है। उधर टाकीज के मालिक एवं सपा नेता यशवेंद्र सिंह ने कहा कि आरसी जून माह में जारी हुई थी।
उसकी पत्रावलियां आयुक्त न्यायालय में लंबित है। शासनादेश के तहत मनोरंजन कर की जमा धनराशि का 50 प्रतिशत वापस होना था। डीएम के आदेश पर 50 प्रतिशत धनराशि वापस की जा चुकी थी।
लेकिन अचानक पुन: डीएम ने नया आदेश जारी कर वापस की गई धनराशि को पुन: विभाग को सौंपने को कहा। इस मामले में मंडलायुक्त न्यायालय में वाद दायर किया था। रविवार को मनोरंजन विभाग की ओर से बिना नोटिस दिए कार्रवाई की गई है।