फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री के सामने एसपी सिटी व विधायक में नोकझोंक

Thu, 15 Jun 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महिला महाविद्यालय मेें गुरुवार को अंत्योदय मेला लगा था। मेले के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से जब प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य बात कर रहे थे तभी कानून व्यवस्था का मामला उठा। प्रतिदिन हो रही हत्या और अन्य आपराधिक मामलों पर विधायक महसी सुरेश्वर सिंह और एसपी सिटी के बयानों में विरोधाभास से नोकझोंक की स्थिति बनी। किसी तरह मामला शांत हुआ। 
विज्ञापन


महिला महाविद्यालय में तीन दिवसीय अंत्योदय मेले का आयोजन किया गया है। इसका उद्घाटन करने जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य आए थे। उद्घाटन के बाद पत्रकारों से वह बात कर रहे थे।

तभी कुछ लोगों ने लचर होती कानून व्यवस्था का मुद्दा उठा दिया। कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाने के दौरान महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने एसपी सिटी कमलेश कुमार दीक्षित को निशाने पर ले लिया। जिले में बढ़ रही हत्या, लूट आदि मामलों पर पेंच कसने शुरू कर दिए। जिस पर विधायक और एसपी सिटी में नोंकझोंक शुरू हो गई। मामला बढ़ता देख डीएम अजयदीप सिंह और विधायक सुभाष त्रिपाठी, अक्षयबर लाल आदि ने सभी को शांत कराया। 
विज्ञापन


वहीं,  प्रभारी मंत्री से शहर के मोहल्ला नौव्वागढ़ी निवासी पूनम सिंह मिलने आई थी। उसका कहना था कि उसके पति अजय सिंह ने दूसरी शादी करने का प्रयास किया था। जिस पर कोर्ट से स्थगन आदेश उसने ले लिया था। 12 साल का पुत्र भी है। स्टे से नाराज पति व ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया। इसमें पुलिस ने महज एनसीआर दर्ज कर ली थी, मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने प्रभारी मंत्री के सामने ही न्याय न मिलने पर आत्महत्या की चेतावनी दी। इसे देखते हुए महिला को तुरंत कांस्टेबल भावना आदि ने सुरक्षा घेरे में ले लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें