फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: चुनावी कार्यक्रम में सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प

विज्ञापन
रमपुरवा चौराहे पर चुनावी डिबेट के दौरान हुए विवाद में हाथापाई करते लोग। 
विज्ञापन
बहराइच। महसी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी मूड जानने पहुंची निजी चैनल की टीम के कार्यक्रम में शुक्रवार दोपहर सपा और भाजपा समर्थकों के बीच विवाद हो गया। हरदी थाना क्षेत्र के रमपुरवा चौराहे पर कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते धक्का-मुक्की और खींचतान शुरू हो गई। इससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

निजी चैनल की टीम आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र के लोगों से उनकी राय जानने के लिए कार्यक्रम कर रही थी। इसी दौरान किसी मुद्दे को लेकर सपा और भाजपा समर्थकों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के कार्यकर्ता एक-दूसरे से भिड़ गए।
हंगामा बढ़ता देख कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया और मामला शांत कराया। घटना के बाद मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी पवन कुमार ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें