फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: धूप ने दिलाई ठंड से कुछ राहत

Tue, 02 Jan 2024 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कड़ाके की ठंड झेल रहे तराई के लोगों को चार दिन बाद धूप मिल सकी। सोमवार दोपहर धूप निकलने पर लोग घरों से बाहर निकले और मौसम का आनंद दिया। धूप ने दिन में ठंड से कुछ राहत दिलाई। दिन ढलने के साथ ही सर्दी बढ़ गई। हवा चलने से गलन बरकरार रही।
विज्ञापन

तराई में कई दिन से शीतलहर चल रही है। इसके चलते आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। धूप नहीं निकलने से चार दिन से लोगों की परेशान और बढ़ गई थी। हवा चलने से दिन में बाहर निकलना दुश्वार हो गया था। लंबे इंतजार के बाद सोमवार दोपहर धूप निकली। लोगों ने घरों से बाहर निकलकर गुनगुनी धूप का आनंद लिया।
नए साल का पहला दिन होने के चलते पार्क व बाजार में भी रौनक दिखी। तीन बजे तक धूप बेअसर हो गई। शाम होते ही ठंड बढ़ने के साथ कोहरा गहराने लगा। सोमवार को सुबह भी कोहरे के चलते वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें