फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पक्के मार्ग की मिट्टी बही, हादसे का खतरा

विज्ञापन
रिसिया के गुरुदत्त पुरवा में बारिशर से कटी सड़क।
विज्ञापन
रिसिया। बारिश से बंगला चक ग्राम पंचायत के गुरुदत्त पुरवा चौराहे से इमाम नगर ग्राम जाने वाले पक्के मार्ग की मिट्टी बह गई है। इससे हादसे का खतरा बढ़ गया है। इस मार्ग से होकर राहगीरों के साथ गुरुदत्त पुरवा प्राथमिक विद्यालय के बच्चे भी आते-जाते हैं। ग्राम प्रधान प्रशासक प्रतिनिधि सरोज कुमार सिंह ने क्षेत्रीय सांसद डॉ. आनंद गोंड एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि करन बीर सिंह को सूचना दी। दोनों प्रतिनिधियों ने पीडब्ल्यूडी के अभियंता को फोन कर तत्काल मार्ग का निर्माण कार्य कराए जाने के निर्देश दिए। सांसद की सूचना पर अवर अभियंता ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया और शीघ्र उक्त मार्ग की मरम्मत करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें