प्रतियोगिताओं की विजेता प्रतिभागियों को मिले प्रमाणपत्र।
बहराइच। राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के तहत मंगलवार को किसान पीजी कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गीता गुप्ता ने छात्राओं को फूड एवं न्यूट्रीशन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए खुद स्वस्थ रहने और दूसरों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। प्राचार्य ने कहा कि आज की छात्राएं कल के बच्चों का भविष्य संवारेंगी, इसलिए पोषण से जुड़े ऐसे कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण हैं। विभाग प्रभारी डॉ. तस्नीम फातिमा जैदी ने बताया कि प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. गजाला खातून, डॉ. अर्चना निगम, सविता वर्मा और डॉ. श्रद्धा मल्ल शामिल रहीं।
पोस्टर प्रतियोगिता में पायल वर्मा प्रथम, सौम्या सिंह द्वितीय तथा शबनम, खुशी और उरूज तृतीय रहीं। निबंध में सौम्या सिंह प्रथम, फिरदौस अंसारी द्वितीय, कंचन देवी मौर्या तृतीय तथा रीता देवी कश्यप और रागिनी को सांत्वना पुरस्कार मिला। रील में लकी सिंह प्रथम, सौम्या सिंह द्वितीय और कंचन मिश्रा तृतीय रहीं। स्लोगन लेखन में महक तिवारी, शबनम और रंजना यादव क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। आयरन रिच डाइट में जिकरा प्रथम और फिरदौस द्वितीय रहीं। कार्यक्रम में डॉ. राजकुमार सिंह, डॉ. विनीत कुमार, डॉ. नीरज पांडे और पंकज सिंह मौजूद रहे।