रुपईडीहा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा पर गश्त के दौरान एसएसबी व पुलिस टीम ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया। तलाशी में तस्कर के पास से 37 ग्राम स्मैके बरामद हुई है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग 37 लाख रुपए बताई जा रही है।
एसएसबी 42वीं वाहिनी के उप कमांडेंट अनिल यादव ने बताया कि शुक्रवार की रात एसएसबी व पुलिस की टीम संयुक्त गश्त कर रही थी। इस दौरान पिलर संख्या 651/3 से लगभग एक किलोमीटर दूर एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखा। जिसे रोक कर तलाशी ली गई, तो उसके पास से 37 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में युवक की पहचान दरगाह थाना क्षेत्र निवासी एखलाक के रुप में हुई।
तस्कर के पास से बरामद स्मैक की कीमत लगभग 37 लाख रुपए बताई जा रही है। तस्कर के पास से बरामद बाइक, स्मैक के साथ उसे पुलिस टीम को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया अभियुक्त पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।