फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी पर लगे रोक, अपराधियों पर कसे शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
रूपईडीहा(बहराइच)। पंचायत चुनाव को लेकर देवीपाटन मंडल के आईजी ने भारत-नेपाल सीमा का दौरा कर अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर सीमा से हो रही तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए। अपराधियों पर शिकंजा कसकर उन पर नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन मंडल डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा के जिन स्थानों से अवैध तस्करी की संभावनाएं हो। उन्हे चिन्हित कर विशेष टीमों द्वारा गोपनीय रूप से सूचना प्राप्त कर समस्त प्रकार की अवैध तस्करी पर रोकथाम लगाया जाए। साथ ही सीमा पर पुलिस एवं सुरक्षा बलों के द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलकर तस्करी एवं अन्य अपराधों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए।
आईजी द्वारा भारत-नेपाल के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। आईजी ने सीमा पर पनप रहे नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए बॉर्डर पर तैनात संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। इस मौके पर एसएसबी 42 वी वाहिनी कमांडेंट प्रवीण कुमार, डीएम शंभु कुमार, एसपी विपिन मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर अरविंद कुमार मिश्र, श्रावस्ती एसपी अरविंद कुमार मौर्या, एएसपी ग्रामीण बहराइच अशोक कुमार, सीओ नानपारा जंग बहादुर यादव, एसडीएम नानपारा सूरज पटेल, रूपईडीहा थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रुपईडीहा के अध्यक्ष विजय कुमार मित्तल ने सीमा से जुड़ी समस्याओं को लेकर आईजी को सौंपा। आईजी ने सीमावर्ती समस्याओं को सुलझाने का प्रयास का आश्वासन दिया। इस मौके पर महामंत्री संजय कुमार, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉ. उमाशंकर वैश्य, संरक्षक रतन अग्रवाल, रमेश अम्लानी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
आईजी डॉ. राकेश सिंह ने नानपारा कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। कार्यालय का निरीक्षण कर अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार का आईजी ने निरीक्षण कर कार्यालय की साफ-सफाई के निर्देश दिए। महिला अपराधों व जमीनी विवादों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए प्रकरणों में कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें