रूपईडीहा (बहराइच)। सशस्त्र सीमा बल व पुलिस बल की संयुक्त गश्त में मंगलवार रात एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। तस्कर के पास से एक करोड़ 25 लाख की 250 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
रुपईडीहा थाना प्रभारी श्रीधर पाठक ने बताया कि मंगलवार रात एससपी व पुलिस की टीम संयुक्त रूप से गश्त कर रही थी। केवलपुर मोड़ रेलवे अंडरपास के पास एक युवक स्कूटी से आता दिखा। उसे रोक कर तलाशी लेने पर उसके पास से 250 ग्राम स्मैक बरामद हुई। युवक की पहचान थाना क्षेत्र के बरथनवा निवासी वसीम के रूप में हुई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत लगभग एक करोड़ 25 लाख रुपये है। सशस्त्र सीमा बल के डिप्टी कमांडेंट अनिल यादव ने बताया कि अभियान चलाया जा रहा है। तस्करों के सफाए तक अभियान जारी रहेगा।