फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: राजस्व परिषद के फर्जी आदेश से हड़पी जमीन, 22 पर मुकदमा

Wed, 12 Jul 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में जालसाजों ने राजस्व परिषद को भी नहीं छोड़ा है। जालसाजों ने राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश का कूट रचित आदेश बनाकर एसडीएम कोर्ट में पेश कर सरकारी जमीन भी हथिया ली। राजस्व परिषद में हुई शिकायत के बाद जब मामले की जांच कर आदेश का सत्यापन कराया गया तो आदेश फर्जी होने का खुलासा हुआ। इस मामले में एसडीएम की शिकायत पर कोतवाली नगर पुलिस ने 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

इस मामले में सदर तहसील क्षेत्र शेखदहीर व बक्शीपुरा के 22 लोगों ने राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश का आदेश होने के बाद भी जमीन आवंटित न किए जाने की शिकायत अपर आयुक्त देवीपाटन मंडल के यहां दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया कि परिषद की ओर से उनके पक्ष में आदेश किए जाने के बावजूद सदर तहसीलदार उस पर अमल नहीं कर रहे हैं। इसके बाद सभी 22 लोगों के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज कर लिए गए। इसी बीच शेखदहीर निवासी महेंद्र मिश्र व ग्राम प्रधान ने आईजीआरएस पर शिकायत कर राजस्व परिषद के आदेश को कूट रचित बताते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की।
राजस्व परिषद की ओर जब सभी आदेशों का सत्यापन करवाया गया तो सत्यापन के दौरान जमीन हथियाने के लिए पेश किए गए राजस्व परिषद के सभी आदेश फर्जी पाए गए। इसके बाद राजस्व परिषद ने जिला प्रशासन को पत्र जारी कर सभी संदिग्धों के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक सख्त कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। इस मामले में निवर्तमान एसडीएम सुभाष सिंह धामी व शिकायतकर्ता महेंद्र मिश्र की शिकायत पर कोतवाली नगर में 22 लोगों के खिलाफ जालसाजी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाल ब्रह्मा गौड़ ने बताया कि इस मामले में बक्शीपुरा निवासी बानो, मुनेश्वर, गुडिया देवी, रन्नो देवी, हरिकलन, भीमबहादुर, रेशमा, रामराजी, सुकई, साबित्री, संवारा, रुबी, सितारुल, रन्नो देवी, दुर्गावती, मिज्जन आदि पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें