फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली शराब के साथ तस्कर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पुलिस और एसएसबी जवानों ने संयुक्त कांबिंग करते हुए 132 शीशी नेपाली शराब के साथ तस्कर को पकड़ा है। बरामद शराब को सीज करते हुए तस्कर को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी 42वीं वाहिनी समतलिया के जवान गश्त कर रहे थे। पुलिस टीम के उपनिरीक्षक रामसजीवन, संतोष यादव और एसएसबी के शैलेंद्र सिंह, रिंकू दास, केसर वली, सूरज, अमृतलाल भारत-नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 20 के पास पहुंचे।
तभी एक ग्रामीण नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश करता दिखा। उसे रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास 132 शीशी नेपाली शराब बरामद हुई। इस पर उसे हिरासत में ले लिया गया। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि बरामद नेपाली शराब को सीज कर दिया गया है। जबकि पकड़े गए आरोपी की पहचान गंगापुर गुलरिया निवासी विक्रम चौहान के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें