फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारफीन के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बहराइच के रास्ते मारफीन की खेप लेकर नेपाल जा रहे बाराबंकी के एक तस्कर को एसओजी व जरवलरोड की पुलिस ने धर दबोचा। जबकि उसका एक साथी मौके से भाग निकला। तलाशी के दौरान तस्कर की कार से 250 ग्राम मारफीन बरामद हुई। मामले में जरवलरोड थाने में मुकदमा दर्ज कर तस्कर को जेल भेजा गया है। जबकि मौके से भाग निकले उसके साथी की तलाश जारी है।
विज्ञापन

एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाराबंकी का एक तस्कर अपनी कार में करोड़ों रुपये कीमत की मारफीन लेकर बहराइच के रास्ते नेपाल जाने के लिए निकला है। इस पर एसपी ने एसओजी प्रभारी मधुपनाथ मिश्र व जरवलरोड थानाध्यक्ष बृजेंद्र पटेल को तस्कर को पकड़ने का निर्देश दिया।
मंगलवार देर शाम बहराइच-लखनऊ हाईवे पर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान चेकिंग देखकर कुछ दूरी पर ही एक कार रुकी और चालक उसे वापस मोड़ने लगा। इस पर एसओजी व जरवलरोड पुलिस ने घेराबंदी कर कार रुकवा ली। कार की तलाशी में 250 ग्राम मारफीन बरामद हुई।
विज्ञापन

कार सवार तस्कर पंकज वर्मा पुत्र राजेंद्र वर्मा निवासी बैशपुर बलछट, थाना जैदपुर, जनपद बाराबंकी से पूछताछ की ही जा रही थी कि तभी मौका पाकर उसका साथी सुरेंद्र वर्मा चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने कार समेत बरामद मारफीन व तस्कर को थाने लाकर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद तस्कर राजेंद्र वर्मा को जेल भेज दिया। बरामद मारफीन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 2.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें