मुर्तिहा पुलिस व एसएसबी जवानों की ओर से शराब के साथ पकड़ा गया तस्कर।
- फोटो : BAHRAICH
उर्रा (बहराइच)। एसएसबी 59वीं बटालियन बी कंपनी के जवान व मुर्तिहा पुलिस शनिवार की रात संयुक्त कर रही थी। इसी दौरान एक साइकिल सवार अता दिखा। उसे रोक कर तलाशी ली गई तो उसके पास 360 शीशी नेपाली शराब बरामद हुई। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
एसएसबी 59वीं बटालियन बी कंपनी के जवान रात में मुर्तिहा कोतवाली की पुलिस के साथ सीमा पर पिलर संख्या 672/02 के पास गश्त कर रहे थे। इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार व उपनिरीक्षक रामप्रताप सिंह ने बताया कि जवान नोमेंस लैंड के निकट पहुंचे।
तभी एक साइकिल सवार नेपाल क्षेत्र से भारतीय सीमा में प्रवेश करता दिखाई दिया। इस पर उसे रोक कर तलाशी ली गई तो उसके पास नेपाली की कर्णाली शराब बरामद हुई। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उसके पास से 360 शीशी नेपाली शराब बरामद हुई है। उसकी पहचान मोतीपुर थाना क्षेत्र के पड़रिया निवासी सोनू मल्लाह के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।