रुपईडीहा। भारतीय सीमा से सटे नेपाल के जिला बांके में पुलिस ने कस्टम चोरी का 2.20 लाख नेपाली रुपये का सामान बरामद किया है। बांके जिले के नवागंतुक डीएसपी एवं पुलिस प्रवक्ता प्रतीक सिंह राठौर ने बताया कि गश्ती पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया। अभियान के दौरान 2 लाख 20 हजार 170 नेपाली रुपये का तस्करी का सामान बरामद किया गया। बरामद सामान को आवश्यक कानूनी कार्रवाई एवं राजस्व निर्धारण के लिए नेपालगंज कस्टम कार्यालय को सुपुर्द कर दिया गया है।