बहराइच। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को डीएम अक्षय त्रिपाठी से मुलाकात कर जिला कारागार के जेल अधीक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल में बंद पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए कांग्रेस के लेटर पैड पर अनुमति मांगी गई, लेकिन जेल अधीक्षक ने कांग्रेस पार्टी के अस्तित्व पर सवाल उठाते हुए उन्हें वापस भेज दिया। जिलाध्यक्ष का कहना है कि अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं को आसानी से मुलाकात की अनुमति दी जाती है। उन्होंने इसे पक्षपातपूर्ण रवैया बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।