फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएम बशीर क्रिकेट क्लब ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर 14 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है। तीसरे दिन एसएम बशीर क्रिकेट क्लब व अजंता क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। जिसमें एसएम बशीर की टीम ने 35 रनों से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

शहर के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता कराई जा रही है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन एसएम बशीर क्रिकेट क्लब व अजंता क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। डीसीएम सचिव इशरत महमूद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। टॉस जीतकर एसएम बशीर क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 153 रन बनाए। टीम की ओर से तुषार ने 44, कार्तिकेय ने 21 व रीतेश ने 18 रनों का योगदान दिया। अजंता क्रिकेट क्लब की टीम की तरफ से शाश्वत मिश्रा ने तीन व आकाश गौड़ ने दो विकेट हासिल किये।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अजंता क्रिकेट क्लब की टीम 28वें ओवर में 118 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की तरफ से मोहम्मद जैफ ने 31 व आकाश गौड़ ने 25 रनों का योगदान दिया। एसएम बशीर की टीम ने 35 रनों से मैच जीत लिया। मैच में निर्णायक अकील अहमद व मोहम्मद आतिफ रहे। सचिव ने बताया कि बुधवार को अजंता क्रिकेट क्लब व स्टार क्रिकेट क्लब के बीच मैच आयोजित होगा। इस दौरान कैलाश यादव, अतुल गुप्ता, एके सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें