फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से होटल समेत छह दुकानें जलीं

Tue, 07 Mar 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
दुकान से उठता धुआं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गर्मी बढ़ने के साथ ही आग कहर बरपाने लगी हैं। शहर के छावनी बाजार में स्थित दो प्रतिष्ठानों में शॉर्ट सर्किट से मंगलवार दोपहर में आग लग गई। वहीं, हरदी के एरिया चौराहे पर स्थित दो होटल समेत चार दुकानें आग से जल गईं। घटनाओं में आठ लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। दमकल कर्मियोें ने किसी तरह आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


कोतवाली नगर अंतर्गत शहर निवासी तलत अजीज व सईद अहमद उर्फ अच्छन की खाद, बीज व अन्य कृषि सामग्री के प्रतिष्ठान आपस में सटे हैं। छावनी बाजार स्थित दोनों प्रतिष्ठान मंगलवार सुबह 10 बजे खुले। बिक्री हो रही थी। तभी प्रतिष्ठान के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान के अगले हिस्से में मौजूद दुकान मालिक और अन्य कर्मचारियों को तब पता चला, जब तेज लपटें उठने लगीं। इससे भगदड़ मच गई।

चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। सूचना पाकर अग्निशमनकर्मी भी दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंचे। एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग से दोनों प्रतिष्ठान का एक बड़ा हिस्सा जल गया। छह लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। उधर, हरदी थाना क्षेत्र के एरिया गांव निवासी कमला शाह का चाय व नाश्ते का होटल चौराहे पर स्थित है। सोमवार रात अचानक होटल में आग लग गई।
विज्ञापन


काफी देर बाद परिवारीजनों को पता चला, तब तक पूरा प्रतिष्ठान लपटों से घिर गया। जब तक लोग आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक पास में स्थित हनिहनपुरवा गांव निवासी पिंटू का होटल व एरिया गांव निवासी साजन तथा अजय की परचून की दुकान भी आग की चपेट में आ गई।

यहां ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। दो लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। अग्निकांड की सूचना तहसील को भेजी गई है। लेकिन अभी कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। हरदी थानाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मुआयना किया गया है। राजस्वकर्मी अग्निकांड की रिपोर्ट भेजेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें