फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आग में जलकर छह मकान राख

Tue, 18 Apr 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। विकासखंड फखरपुर व पयागपुर में आग की चपेट में आने से छह कच्चे मकान जल गए। आग की चपेट में आने से एक गोवंश की मौत हो गई। तहसील मिहींपुरवा अंतर्गत ग्राम सभा गोपिया में गेहूं के खेत में आग लगने से 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।विकासखंड फखरपुर अंंतर्गत ग्राम शिवराजपुर मजरा कैदबाग में सोमवार देर रात स्थानीय निवासी मैकूलाल के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने बचाव के लिए आवाज लगाई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसकी सूचना अग्निशमन कर्मियों को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने के प्रयास तेज किए, लेकिन तब तक आग की लपटों ने रामचंद्र, हीरालाल व तुलसीराम के मकानों को चपेट में ले लिया। अग्निशमन कर्मी भी मौके पर पहुंच गए।
अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चारों ग्रामीणों के मकान व उनमें रखे कपड़़े, अनाज समेत गृहस्थी का पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि घटना में किसी प्रकार पशु या जनहानि नहीं हुई है। पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मजरा टेरे दाखिला खजुुरार में मंगलवार दोपहर बुधराम व उत्तम के मकान में शॉर्ट सर्किट सेे आग लग गई। 14 दिन के एक गोवंश ने झुलसकर दम तोड़ दिया। दोनों मकानों में रखा गृहस्थी का पूरा सामान, एक साइकिल भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों को सांत्वना प्रदान की। थाना मोतीपुर अंतर्गत ग्राम सभा गोपिया में भी सोमवार देर शाम गेहूं के खेतों में अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी। गेहूं के खेत में आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। उन्होंने किसी प्रकार आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ग्रामीण बेचन, पाटेश्वरी यादव, घनश्याम, अशोक, रामअभिलाक व मुनेश्वर आदि की 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें