फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ओटीपी भेजकर करते थे ठगी, छह साइबर जालसाज गिरफ्तार

विज्ञापन
ठगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : ठगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी।
विज्ञापन
बहराइच। मोबाइल फोन पर ओटीपी व एप्लीकेशन भेज कर ठगी करने वाले गिरोह के छह बदमाशों को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से भारी मात्रा में नकदी, नोट गिनने वाली मशीन, चेकबुक समेत अन्य वस्तुएं बरामद हुई हैं। आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पकड़े गए साइबर ठग लोगों को लॉटरी निकलने, ओटीपी भेजकर विभिन्न जानकारियां मांगने के साथ ही एप्लीकेशन डाउनलोड करवाते हुए उनके साथ ठगी की घटना को अंजाम देते थे। ठगों द्वारा लोगों को विभिन्न प्रकार के लालच देकर उनके बैंक खातों से साइबर फ्रॉड का रुपया चेक के माध्यम से निकाल लिया जाता था। जिले के कई स्थानों से लोगों ने अपने साथ साइबर ठगी की शिकायत भी दर्ज कराई थी।
साइबर ठगी पर अंकुश लगाने व लोगों को ठगी से बचाने के लिए पुलिस की साइबर सेल लगातार प्रयास कर रही थी। मंगलवार को साइबर सेल की टीम ने दबिश देकर राजापुर माफी इलाके से ढपालीपुरवा निवासी मो. कैफ, ढपालीपुरवा निवासी नूर अहमद, शखैय्यापुरा निवासी अर्शियान, चांदपुरा निवासी मो.आमिर, मलुआ भकुरहा गांव निवासी सत्येंद्र कुमार चौहान, और बशीरगंज निवासी रामजी यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस को इनके पास से एक कार, सात मोबाइल फोन, 15 लाख 40 हजार रुपये नकद, एक पूर्व हस्ताक्षरित चेकबुक, एक नोट गिनने वाली मशीन बरामद हुई है। सभी ठगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करते थे ठगी-
लोगों को लॉटरी या अन्य बड़ी रकम जीतने का झांसा देते थे।
मोबाइल पर ओटीपी मांगकर बैंक खातों की जानकारी लेते थे।
एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए कहकर डाटा और बैंक विवरण हासिल करते थे।
चेकबुक और डिजिटल माध्यम से सीधे पैसे निकालते थे।

लालच देकर लोगों को धोखाधड़ी के जाल में फंसाते थे।

इन ठगों से ऐसे बचें -
किसी भी अनजान कॉल या मेसेज में आए ओटीपी साझा न करें।
किसी भी संदिग्ध एप्लीकेशन को फोन में इंस्टॉल न करें।
बैंक या वित्तीय जानकारी केवल आधिकारिक पोर्टल या एप से ही साझा करें।
किसी भी बड़ी राशि का लालच देने वाले कॉल या मैसेज को नजरअंदाज करें।
ठगी या संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत नजदीकी पुलिस या साइबर सेल को सूचित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें