फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान की परीक्षा में पकड़े गए 6 नकलची

Fri, 26 Feb 2016 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। यूपी बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार सुबह हाईस्कूल के विज्ञान के इम्तिहान में दो बालिकाओं समेत छह छात्रों को नकल करते हुए दबोचा गया।
विज्ञापन


डायट प्राचार्य और राजकीय इंटर कॉलेज प्राचार्य के उड़ाका दल की छापेमारी में यह कार्रवाई हुई है। छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं को सीजकर सभी के खिलाफ नकल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

शारदा सरोज बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एक साथ चार नकलची छात्रों के पकड़े जाने पर केंद्र व्यवस्थापक को चेतावनी दी गई है।

शुक्रवार सुबह प्रथम पाली में हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा थी। सभी केंद्रों पर गहमागहमी के बीच सुबह 7:30 बजे परीक्षाएं शुरू हुईं।

बौंडी थाना क्षेत्र में स्थित शारदा सरोज बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य हरिहर प्रसाद भारती ने 8:30 बजे के आसपास छापेमारी की। यहां काफी अव्यवस्थाएं मिलीं।
विज्ञापन


डायट प्राचार्य ने बताया कि परीक्षा दे रहे छात्रों की तलाशी के दौरान विज्ञान के चार परीक्षार्थियों के पास नकल की सामग्री मिली। उन सभी की कॉपियां सीज कर दी गई हैं।

इसके बाद टीम के सदस्यों ने परीक्षा केंद्र के सभी कक्षों को खंगालते हुए केंद्र व्यवस्थापक को व्यवस्थाएं और दुरुस्त करने की हिदायत दी।

जिला विद्यालय निरीक्षक कंट्रोल रूम के प्रभारी अवधेश तिवारी ने बताया कि सुबह की पाली में ही राजकीय इंटर कॉलेज के प्राचार्य ने शहर के बक्सीपुरा में स्थित महात्मा बुद्ध इंटर कॉलेज और कल्पीपारा स्थित रवीद्रंनाथ टैगोर इंटर कॉलेज में छापेमारी की।
विज्ञापन


दोनों परीक्षा केंद्रों से हाईस्कूल की एक-एक छात्रा को उड़न दस्ता ने पकड़कर नकल अधिनियम के तहत कार्रवाई की। व्यवस्थापक को पारदर्शितापूर्ण परीक्षा कराने की हिदायत दी गई है।

द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट वाणिज्य विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई। परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें