बहराइच। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन हो रहा है। शुक्रवार को जीआईसी में इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान की कॉपियां जांची गईं। इस दौरान एक छात्र की कॉपी में सभी को चौकाने वाली बातें लिखी पाई गईं। इन बातों को पढ़कर मूल्यांकन कर रहे शिक्षक अपनी हंसी रोक न सके।
भौतिक विज्ञान की कॉपी में एक छात्र ने लिखा कि मैं बहुत गरीब हूं। कॉपी-किताब खरीदने के लिए मेरे पास पैसे नहीं थे। इसलिए मैं ठीक से पढ़ाई नहीं कर सका। प्लीज सर पास कर दीजिए वर्ना मेरी शादी नहीं होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र देव ने बताया कि शुक्रवार को 121911 कॉपियां मिली थीं, जिसमें 16077 कॉपियां जांची गईं। शेष कॉपियों का मूल्यांकन शनिवार को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कॉपियों का मूल्यांकन किया जा रहा है। 31 मार्च तक मूल्यांकन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।