फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पाट इलाकों में पसरा सन्नाटा, पुलिस मुस्तैद

विज्ञापन
बहराइच में मंगलवार को लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। हॉटस्पाट वाले इलाकों में पांच दिनों से लोग घरों में कैद हैं। रास्ते सील होने के कारण चारों ओर सन्नाटा ही नजर आ रहा है। पुलिस बैरिकेडिंग लगाकर मुस्तैद है। वहीं, प्रशासन की ओर से गली-कूचों को सैनिटाइज करने का काम भी किया जा रहा है। घरों तक जरूरी सामानों को पहुंचाने के काम में कर्मचारी लगे हुए हैं।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने के बाद शहर के गुलाम अलीपुरा इलाके को 23 अप्रैल को हॉटस्पाट घोषित किया गया था। उधर, नानपारा के माघी और सरैया, तेजवापुर के केशवापुर गांव, रामगांव के फत्तेपुरवा, दरगाह थाना क्षेत्र के वजीरपुर गांव में मरीज की पुष्टि होने पर इनको भी हॉटस्पाट बना दिया गया है। इसके साथ ही तीन दिन पूर्व रिसिया के लखैया जदीद में कोरोना पॉजीटिव की पुष्टि होने के बाद यहां भी हॉटस्पाट घोषित किया गया है।
हॉटस्पाट वाले इलाकों में कड़ी सुरक्षा बरती जा रही है। हॉटस्पाट में करीब पौने दो लाख की आबादी घरों में कैद है। ऐसे में घरों तक संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से लगातार सैनिटाइज किया जा रहा है। घरों में कैद लोगों को जरूरी सामानों की आपूर्ति के लिए जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी भी लगा रखी है। कर्मचारियों द्वारा सामान पहुंचाया जा रहा है। चौक-चौराहों के साथ रास्तों को बैरिकेडिंग लगाकर सील करते हुए सभी आने-जाने वाले लोगों से पुलिस कड़ाई से पूछताछ करती दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें