फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख युवाओं ने दिखाए गतका के करतब

विज्ञापन
बहराइच नगर में शुक्रवार की रात को पहुंची सिख समुदाय की संदेश यात्रा में करतब करते सिख श्रद्धालु। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। सिखों के प्रथम गुरू और सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरुनानक देव की 550वीं जयंती पर निकाली गई श्री गुरुनानक संदेश यात्रा करनैलगंज से होते हुए शुक्रवार देर शाम बहराइच पहुंची। इस दौरान संदेश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल युवकों ने गतका और लट्ठबाजी आदि का करतब दिखाया। गुरुद्वारा पहुंचने पर कीर्तन दरबार के बाद अटूट लंगर का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरू नानक देव की जयंती के मौके पर सभी जनपदों में श्री गुरुनानक संदेश यात्रा निकाली जा रही है। गोंडा जनपद के करनैलगंज गुरुद्वारे से निकाली गई संदेश यात्रा बीती देर शाम बहराइच पहुंची। जरवलरोड पर यात्रा का जोरदार स्वागत जयकारों के साथ किया गया।
इसके बाद यात्रा जरवल, कैसरगंज, फखरपुर व बसंतापुर पहुंची। यहां भी स्वागत और लंगर कराया गया। संदेश यात्रा देर शाम मुख्यालय पहुंची। नगर के डिगिहा तिराहा, अग्रसेेन चौक, छावनी, घंटाघर से होते हुए यात्रा पीपल तिराहा स्थित गुरुद्वारा गुरू सिंह सभा पहुंची। यात्रा के दौरान नगर की सड़कों पर श्री गुरुग्रंथ साहब की अगुवाई में चल रहे सिख योद्धा गतका व करतब कर रहे थे, जो लोेगों के आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

गुरुद्वारा पहुंचने पर कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। इसके बाद देर रात तक अटूट लंगर चला। कीर्तन में उतरौला, करनैलगंज, बलरामपुर, फखरपुर, बसंतापुर की संगत शामिल रही। इस मौके पर गुरुदेव सिंह, जसवीर सिंह, मंदीप सिंह वालिया, भूपेंद्र सिंह, जगनंदन सिंह, संतोष तोसी, देवेंद्र पाल सिंह, देवेंद्र सिंह बेदी, कुलदीप सिंह, गुरुप्रीत सिंह, भूपेंद्र सिंह बाबी, परविंदर सिंह शम्मी, मंजीत सिंह, बलमीत कौर, परमजीत सिंह, जगजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें