फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बॉक्सिंग में श्रिया और सोम ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण व रजत पदक विजेता श्रिया, सोम और आदित्य।
विज्ञापन
बहराइच। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित इंटरयूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप में किसान पीजी कॉलेज की छात्रा श्रिया कात्यायन और छात्र सोम यज्ञसैनी ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। वहीं, आदित्य ने रजत पदक हासिल किया है। ये विजेता अब अगली प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के शैक्षिक वर्ष 2026-27 की मुक्केबाजी प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन अयोध्या के दर्शन नगर राजकीय डिग्री कालेज में सम्पन्न हुआ। इसमें किसान पीजी कॉलेज के तीनों होनहारों ने दम दिखाया। इन खिलाड़ियों का चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए किया गया। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आगामी 18 से 24 जनवरी 27 तक राजस्थान के उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में होगी। श्रिया के पिता ईशान मिश्रा भी किसान पीजी कॉलेज के छात्र रहे हैं। माता आराधना मिश्रा गृहिणी हैं। दादा हेमंत मिश्रा दवा व्यवसायी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें