फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशान पूजा के साथ श्री श्याम आराधन पत्रिका का विमोचन

विज्ञापन
बहराइच के राणी सती मंदिर में रविवार को निशान पूजा महोत्सव के दौरान सजा दरबार। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। शहर के रेलवे स्टेशन पर स्थित श्रीश्याम मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं ने निशान पूजा की। पूजा के दौरान श्री श्याम आराधन पत्रिका का विमोचन सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, पूर्व बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल व मंदिर प्रबंधक विमल टेकड़ीवाल ने किया। पूजा के दौरान दोनों मंत्रियों ने निशान उठाकर पूजा की और श्रीश्याम का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

सहाकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे श्रीश्याम दरबार में आने का मौका मिला है। हारे के सहारे, बाबा श्याम हमारे यह किसी के लिए चरितार्थ हुआ हो या नहीं, लेकिन मेरे ऊपर हुआ है यह शत-प्रतिशत सही है। पूर्व बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री व सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने कहा कि प्रभु श्रीश्याम से यही प्रार्थना करती हूं कि आप तो हारे का सहारा हो।
अगर हम कभी हारने लगे तो आप आके ऊपर जरूर उठा लेना। ताकि हम जैसे नासमझ श्रद्धालु से कोई गलती न हो पाए। कार्यक्रम संयोजक भागवत शुक्ला ने कहा कि श्रीश्याम आराधन पत्रिका में यह दर्शाने का प्रयास किया गया है कि बाबा श्याम अपने भक्तों को किस तरह से हर समस्याओं से उबारते हैं। मंदिर प्रबंधक विमल टेकड़ीवाल ने बताया कि निशान पूजा के साथ पत्रिका का विमोचन हुआ। उसके बाद मंदिर में आए सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें