श्रावस्ती। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार डीएम ने पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। जिला पंचायत परिसर में आयोजित एक समारोह में गुरुवार को जिले की सरकार का गठन हो गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार साक्षी कैराती को डीएम आर विक्रम सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
जिला पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जिले में छठवें जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यकाल शुरू हुआ।
इस समारोह के बाद ही अध्यक्ष द्वारा सदस्यों के मत से समितियों का भी गठन किया गया। इस कारण जिले की सरकार का गठन भी हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान से हुई।
इस दौरान डीएम ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों को उनके कर्तव्यों एवं अधिकारों के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान विधायक श्रावस्ती हाजी मोहम्मद रमजान, विधायक भिनगा इंद्राणी वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र विक्रम यादव, एसपी जीएन त्रिपाठी सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।