बहराइच। जिला कारागार में बीते तीन अगस्त को निरुद्ध हुए एक बंदी की रविवार शाम मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। बंदी श्रावस्ती जिले का रहने वाला था और पीलिया से पीड़ित था।
श्रावस्ती जिले के हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के गुजरनपुरवा निवासी दिलबहार (35) को चोरी के आरोप में बीते तीन अगस्त को जिला कारागार में निरुद्ध किया गया था। जिसे रविवार की सुबह गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था, जहां शाम को उसकी मौत हो गई।
जेल अधीक्षक राजेश यादव ने बताया कि दिलबहार को जब जिला कारागार में लाया गया था, तो वह पीलिया से पीड़ित था। उसे जेल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। रविवार को उसकी हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया, जहां उसकी मौत हो गई।