फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: हत्यारोपी पुत्र के कब्जे से फावड़ा बरामद, भेजा जेल

Sun, 30 Nov 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
विशेश्वरगंज। ग्राम ठोरिया में शुक्रवार की दोपहर पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक ने अपने ही पिता की फावड़े से वार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद कर शनिवार को आरोपी पुत्र को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन



ठोरिया गांव निवासी हजारी लाल का शुक्रवार को अपने पिता से पारिवारिक मामलों को लेकर विवाद हो गया था, कहासुनी के दौरान ही हजारी ने पिता रामवचन पर फावड़े से अचानक हमला कर दिया था, मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने वाला आरोपी पुत्र मानसिक रूप से बीमार बताया जाता है।

थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को ही हिरासत में लिया गया था। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय पर पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें