फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, चार मकान जले

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। खजुरी गांव में शॉर्ट-सर्किट से एक ग्रामीण के भुसैले में आग लग गई। लपटों ने पड़ोसी तीन अन्य लोगों के मकान को चपेट में ले लिया। इससे चार मकानों में लगभग तीन लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। अग्निकांड की सूचना तहसील पर दी गई है।
विज्ञापन

पयागपुर तहसील अंतर्गत खजुरी गांव निवासी शिवनाथ के भुसैले में बुधवार शाम चार बजे शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें धीरे-धीरे बढ़ने लगीं। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की। मगर तब तक लपटों ने पड़ोसी सीताराम, अक्षयवर और देशराज के मकान को चपेट में ले लिया। इससे फूस के चारों मकान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। लगभग तीन लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। अग्निकांड की सूचना तहसील मुख्यालय पर दी गई है।
उपजिलाधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने बताया कि राजस्वकर्मियों को मौके पर भेजकर अग्निकांड का मुआयना कराया गया है। लेखपाल मिथिलेश यादव ने जायजा लिया है। पीड़ितों को तहसील प्रशासन की ओर से सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें