फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान व मकान में लगी आग, लाखों का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी/विशेश्वरगंज। बौंडी के डोकरी में स्थित जनरल स्टोर की दुकान में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। इससे दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं विशेश्वरगंज के मेड़ईपुरवा में स्थित एक घर में आग लग गई। आग से दोनों घटनाओं में काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बौंडी थाना अंतर्गत डोकरी गांव निवासी रामकुमार द्विवेदी उर्फ प्रमोद कुमार जनरल स्टोर का संचालन करते हैं। प्रतिदिन की तरह शनिवार रात को रामकुमार दुकान बंद कर घर चले गए। व्यवसायी ने बताया कि रात सवा एक बजे के आसपास उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पर पहुंचा तो सारा सामान जल चुका था।
व्यवसायी के मुताबिक आग से एक लाख 25 हजार रुपये का सामान जल गया है। उसने थाने में तहरीर दी है। उधर विशेश्वरगंज विकास खंड के ग्राम सुल्तानपुर के मजरा मेड़ईपुरवा निवासी भुवनेश्वर मौर्य पुत्र शिवमगन मौर्य के फूस के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाया।
विज्ञापन

तब तक लपटों में गेहूं, चारपाई, बर्तन, कपड़ा समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित के मुताबिक 80 हजार से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। ग्रामीण ने आग लगने की सूचना तहसील मुख्यालय में दी है। एसडीएम कीर्तिप्रकाश भारती का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ित को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें