फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: शिव मंदिर सरोवर का जल्द होगा कायाकल्प

Thu, 15 Jun 2023 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। नगर क्षेत्र स्थित पौराणिक श्रीकाली कुंडा मंदिर के शिव मंदिर सरोवर को पर्यटन स्थल बनाने को लेकर गुरुवार को भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधि विधान से पूजा अर्चन कर मंदिर परिसर को पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


नानपारा नगर क्षेत्र स्थित पौराणिक श्रीकाली मंदिर परिसर के शिव मंदिर सरोवर को पर्यटन स्थाल में विकसित कराने को लेकर अभी हाल ही में कार्ययोजना बनाई गई थी। शासन द्वारा एक करोड़ पांच लाख का बजट का आवंटन होने के बाद गुरुवार को भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सांसद अक्षयवर लाल को मंदिर के पुजारी ने पूजा अर्चना कराई।
क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के सहयोग से पर्यटन विभाग द्वारा परिसर के सौंदर्यीकरण को लेकर बनाई कार्ययोजना के तहत एक करोड़ पांच लाख का बजट स्वीकृत कर धनराशि का आवंटन किया था। कार्यक्रम के दौरान अरुण कुमार वर्मा, मंदिर कमेटी के मुक्तिनाथ साहू, उमाशंकर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें