बहराइच। पत्नी से पानी मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद पति द्वारा डांटने से क्षुब्ध महिला ने फंदे से लटक कर जान दे दी। बौंडी थाना क्षेत्र के बभनौटी शंकरपुर निवासी महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
बभनौटी शंकरपुर निवासी दीपक ने बताया कि सोमवार की रात वह काम खत्म कर घर वापस लौटा था। उसने पत्नी अनीता (25) से पानी मांगा। लेकिन पत्नी ने पानी देने से मना कर दिया। जिस पर उन्होंने पत्नी को डांटा और गुस्से में घर के बाहर चले गए। जब वापस लौटे तो पत्नी का शव घर की छत में कुंडे में साड़ी से बने फंदे से लटकता मिला। उन्होंने घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। थाना प्रभारी सूरज राणा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी।