फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मैत्री महोत्सव में झलकी साझा सांस्कृतिक विरासत

विज्ञापन
बलईगांव में आयोजित भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव कार्यक्रम प्रस्तुत करते युवा। - फोटो : बलईगांव में आयोजित भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव कार्यक्रम प्रस्तुत करते युवा।
विज्ञापन
बहराइच। सोहनी बलई गांव स्थित भीमराव अंबेडकर पार्क में मंगलवार को पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने भारत और नेपाल की साझा सांस्कृतिक विरासत की जीवंत प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ शोभायात्रा के साथ हुआ। इसके पश्चात दोनों देशों से आए अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। अनीता मिश्रा और अपर्णा तिवारी के लोकगायन ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वहीं रवि प्रकाश ने मल्लखंभ लोकविधा की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। शिवराम यादव के बिरहा गायन ने लोक परंपरा की सजीव झलक पेश की।

राजकुमारी एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत थारू लोकनृत्य ने सीमावर्ती क्षेत्र की मिश्रित संस्कृति की याद ताजा कर दी। जसवीर सिंह के सूफी गायन और पंकज कुमार के एकल कथक नृत्य को भी दर्शकों ने खूब सराहा। छात्र-छात्राओं ने सोशल मीडिया विषय पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर समसामयिक संदेश दिया।
विज्ञापन


समापन अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अभिषेक वर्मा ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराना ‘रोटी-बेटी’ का संबंध रहा है। दोनों देशों की संस्कृतियां एक-दूसरे में घुली-मिली हैं और यह मैत्री आगे भी मजबूत होती रहेगी। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी अतुल द्विवेदी, विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल, विभाग संपर्क प्रमुख धर्मेंद्र सिंह, एसएसबी कैप्टन तिलकराज सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें