बहराइच के कैलाशनगर स्थित इंटर कॉलेज में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी को संबोधित करते अधिकारी। - स्
बहराइच। कैलाशनगर स्थित महात्मा बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज में बुधवार को शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक शामिल हुए।
बैठक में मुख्य रूप से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2026 की तैयारियों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत चल रहे कार्यों, परीक्षा और गृह परीक्षा की भी विस्तार से चर्चा हुई।
जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि भविष्य की तैयारियों के साथ समय पर बैठक में उपस्थित हों और सभी जरूरी जानकारी साझा करें। बैठक का उद्देश्य शैक्षिक मानकों को और बेहतर बनाना तथा विद्यालयों में परीक्षाओं की सफलता सुनिश्चित करना रहा।
जिले के सभी विद्यालय प्रमुखों ने गोष्ठी में सक्रिय भागीदारी दिखाई और सुझाव भी दिए, जिससे आने वाले समय में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में मदद मिलेगी।