फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: हाईवे पर लगा कई किमी लंबा जाम, यात्री परेशान

Thu, 29 Jan 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
लखनऊ-बहराइच हाईवे स्थित संजय सेतु के पास लगा जाम।     - स्रोत : स्थानीय लोग
विज्ञापन
जरवलरोड। लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाराबंकी जिले के रामनगर क्षेत्र में संजय सेतु के पास मंगलवार रात करीब 10 बजे एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा पुल के दूसरे छोर पर हुआ, जिससे दोनों तरफ लगभग चार किमी लंबा जाम लग गया। जाम में छोटी-बड़ी सैकड़ों गाड़ियां फंस गईं। यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जाम लगने पर घाघराघाट चौकी इंचार्ज दिनेश कुशवाहा ने मोर्चा संभाला, उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था। स्थिति को संभालने के लिए पुल पर वनवे व्यवस्था लागू की गई। इसके बाद धीरे-धीरे वाहनों को निकाला गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम पर काबू पाया जा सका। देर रात जाम खुलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

दूसरे दिन जॉइंटर मरम्मत के दौरान संजय सेतु पर फिर लगा जाम
संजय सेतु पर बुधवार दोपहर करीब 2.30 बजे पुल के जॉइंटर में अधिक गैप आ जाने के कारण मरम्मत की गई। मरम्मत कार्य करीब एक घंटे तक चला, जिससे पुल के दोनों तरफ कई किमी लंबा जाम लग गया। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। टूटे हुए जॉइंटर की मरम्मत के चलते एहतियातन पुल पर पुलिस बल तैनात किया गया। मरम्मत के दौरान पुल पर वाहनों को वनवे व्यवस्था के तहत रोक-रोक कर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें