फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्रह लापरवाह शिक्षक निलंबित, 37 का वेतन रोका

Wed, 19 Apr 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला / बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में खंड शिक्षा अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। समीक्षा बैठक के बाद बुधवार देर शाम बीएसए ने 17 शिक्षक शिक्षिकाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जबकि 37 शिक्षक-शिक्षिकाओं का वेतन रोकते हुए उनसे जबाब मांगा है।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि बुनियादी शिक्षा के स्थलीय सत्यापन के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को एकसाथ छापेमारी के निर्देश दिए गए थे।  प्रा. विद्यालय रेवली चित्तौरा में प्रभारी प्रधानाचार्य शारदा जायसवाल व सहायक शिक्षिक अर्चना अग्रवाल अनुपस्थित मिलीं। इस पर उन्हें निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा प्रा. विद्यालय भेटिया में सहायक शिक्षक विनोद अनुपस्थित मिले। उनके खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई हुई।

प्रा. विद्यालय हड़हापुरवा में प्रधान शिक्षिका इशरत जहां एक अप्रैल से अनुपस्थित मिलीं। प्रा. विद्यालय सुहेलनगर में प्रधानाध्यापिका रागिनी सिन्हा अनुपस्थित मिलीं। उन्हें भी निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


जूनियर विद्यालय सुहेलनगर में सहायक शिक्षिक अनीसा बानो, कालेपुरवा प्रा.विद्यालय की सहायक शिक्षिका रुमाना कुद्दूस, मुर्गिया की इंचार्ज प्रधानाध्यापक रूमा बेगमू, सहायक शिक्षक मोहम्मद इरशाद, जवाहिरपुरवा की इंचार्ज प्रधानाध्यापक वंदना सिंह, इंदिरापुर की सहायक शिक्षिका ऋतंभरा पांडेय, जूनियर विद्यालय की सहायक शिक्षिका आरती मिश्रा, प्रा. विद्यालय बनवारी की शिक्षिका रेशमा, करेहनावान गिरंट की प्रधान शिक्षिका जैनब बानो, खैराहसन के सहायक अध्यापक नीरज सिंह, जीनत खातून को निलंबित कर दिया गया है।

जबकि सुहापारा प्रा. विद्यालय का पूरा स्टाफ निलंबित हुआ। वहीं प्रा. विद्यालय विशुनपुर रहवा की प्रधान शिक्षिका मंजू पांडेय, प्रधानाध्यापक बीना कुमारी व गुंजा के अनुपस्थित मिलने पर उनके खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई की गई है।

बीएसए ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय इटौझा की नसरा बानो, सहायक शिक्षिका राधा, अनुचर गोविंद नारायण, प्रा.विद्यालय की भारी भरौंवा की सहायक रीना कुमारी, प्राथमिक विद्यालय रायपुर की प्रधान शिक्षिका गायत्री देवी, सहायक ममता तिवारी, अमरजीत कौर, समीना परवीन, कोरियनपुरवा प्राथमिक विद्यालय की इंचार्ज प्रधान शिक्षिका समां, सहायक शालिनी यादव, ममता मौर्या, बरौंवा प्रा. विद्यालय की प्रधानाध्यापक किरन, सहायक रेनू सिंह, रीना मोदी, प्रा.विद्यालय बरौंवा की रेनू, आरती गौड़, रीना विष्ट, जूनियर विद्यालय बलदीपुरवा के अनीस अहमद, अंजनी कुमार पांडेय, प्राथमिक विद्यालय धोबिहा की चंपा देवी, राखी दीक्षित, हर्षा सेठ, प्रा. विद्यालय टेड़िया की तरन्नुम, सुनीता सहाय, पूर्णिमा सिंह, स्नेहलता, दिव्या, जूनियर विद्यालय रामपुर गोड़वा के बाबत प्रसाद, परवेज अंसारी, पयागपुर सुहेलवा की विमलेश, अमृता कुमारी शामिल हैं।

इंदिरापुर की गीता देवी पांडेय, मीरपुर कस्बा की फिरोज बानो, अल्पना देवी, प्रगत श्रीवास्तव, शमशीर फातिमा, अहमदी बेगम, प्रा. विद्यालय गोपालपुर झांसा के जावेद अहमद अंसारी, रोली मिश्रा, प्रा. विद्यालय रिसिया जमाल के जबीहउल्ला अंसारी, नमृता बाजेपई, समसा तरहर प्रा.विद्यालय की प्रेमलता पाल, अर्चना चौहान, सोनिया जेम्स, संध्या, दरख्शा, सिसई सलोन द्वितीय प्रा.विद्यालय की सरला, निशा, प्रा.विद्यालय सिसई प्रथम की सीमा, मधु श्रीवास्तव, रश्मि मिश्रा, खैरा हसन जूनियर विद्यालय के गुलाम शब्बीर, अदीला खान, प्रा. विद्यालय इटकौरी मधुमिता रस्तोगी, शीबा खान, प्रा. विद्यालय कुड़िया की हुमैरा खातून, अर्चना गुप्ता, शादाब अमीन, प्रा. विद्यालय बहादुरचक की सुमन शर्मा, अर्चना सक्सेना, प्रज्ञेश मिश्र, जूनियर विद्यालय बहादुरचक की अर्चना पाठक, जौली अग्निहोत्री, प्रा. विद्यालय टेड़वा के प्रभात, सरस्वती, देवी, श्वेता मिश्र, प्राथमिक विद्यालय कुसौर के सियाराम यादव, निर्मला, विभा मिश्रा, कल्पीपारा की समर फिरदौस, असमतुननिशा, शैलजा मिश्रा, रमा पांडेय, उजरा साहीन, जूनियर विद्यालय हटवा राय में छविलाल शुक्ला, संजय कुमार, प्राथमिक विद्यालय पकड़ी में नीलम गुप्ता, गीता , अनीता सिंह, प्राथमिक विद्यालय बघौड़ा में विजय कुमारी, अफसा बेगम, वंदना राय, सुचित्रा, प्रा. विद्यालय बेहननपुरवा में आयशा खातून, पूनम मिश्रा, विमला देवी, जूनियर विद्यालय वजीरपुर में मलका सहनाज, नौरीन फातिमा, बेवजी कायनात और जूनियर विद्यालय परसौरा में प्रधान शिक्षिका मंजर सुल्ताना, इकबाल जहां, रेहाना यास्मीन और नंदिनी सिंह को लापरवाही के चलते  सभी का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें