बहराइच। दिल्ली से लौटे सात नेपाली यात्रियों में शनिवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। नेपाल में स्थापित केंद्र पर जांच के बाद सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है। बहराइच में रेलवे व बस स्टेशन समेत अन्य स्थानों पर कोरोना जांच बंद कर दी गई है। ऐसे में दूसरे प्रदेशों से आने वालों की जांच नहीं हो पा रही है। दिल्ली से बस से पहुंचे ये सात नेपाली यात्री भी बिना जांच निकल गए। नेपाली क्षेत्र में स्थापित केंद्र पर जांच की गई तो संक्रमण की पुष्टि हुई। नेपाली प्रशासन ने सभी को होम आइसोलेशन में भेज दिया है।
वहीं, सीएमओ डॉ. एसके सिंह ने बताया कि जांच केंद्रों को सक्रिय किया जाएगा।