फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और ट्रक में भिड़ंत, मां-बेटे समेत सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर कार और ट्रक में टक्कर हो गई। जिससे मां-बेटे समेत सात लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इनमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के मोहल्ला छोटी बाजार निवासी शम्सजहां (60) पत्नी मिस्बाहुल हक की रिश्तेदारी फखरपुर में है। शम्सजहां परिवार के साथ फखरपुर गयी थी। बुधवार दोपहर में सभी कार से वापस आ रहे थे। कार में शम्सजहां के अलावा पुत्र ताबिश (32), छोटी बाजार निवासी जोया (22) पुत्री इसरार, नसरीन (30), अलबीरा (15) पुत्री इसरार और फखरपुर निवासी किस्मत जहां (36) तथा बलरामपुर निवासी चांद (25) पुत्र सगीर जिला मुख्यालय आ रहे थे।
कार सवार लखनऊ-बहराइच मार्ग पर नवोदय विद्यालय के पास पहुंचे। तभी ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे सभी घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। चिकित्सकों के मुताबिक शम्स जहां और अलवीरा की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें